{"_id":"68b9ff25a18d1f556d01c8e2","slug":"roadways-buses-started-leaving-with-pet-candidates-additional-service-will-be-available-till-september-9-basti-news-c-207-1-bst1005-143260-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीईटी अभ्यर्थियों को लेकर रवाना होने लगी रोडवेज बसें..नौ सितंबर तक मिलेगी अतिरिक्त सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीईटी अभ्यर्थियों को लेकर रवाना होने लगी रोडवेज बसें..नौ सितंबर तक मिलेगी अतिरिक्त सेवा
Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पीईटी अभ्यर्थियों के लिए निगम ने आधा दर्जन रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई है। ये बसें मुरादाबाद, रामपुर तक जाएंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार से ही बसों का संचालन शुरू कराया गया, ताकि परीक्षार्थी आसानी से पहुंच सके। छह और सात सितंबर को परीक्षा होनी है। लंबी दूरी की बसें रवाना होने लगी हैं। इसके लिए डिपो अलर्ट मोड पर है, कर्मचारियों को भी लगाया है।
एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि 6 व 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को देखते हुए समुचित बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए परीक्षा वाले जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही। नौ सितंबर तक सेवा दी जाएगी। बस स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रहेगी, इसके लिए कर्मी लगाए गए हैं। बताया कि निगम हेल्पलाइन 18001802877 को फ्लैक्स पर अंकित कराए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को आकस्मिक समय में सहायता मिल सके। महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर 8114277777 भी अंकित रहेगा। बताया कि 70 बसें अतिरिक्त में हैं, जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।