फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways buses go through bypass... Problems for passengers of Kante to Munderwa route.

Basti News: बाईपास से जाती हैं रोडवेज बसें... कांटे से मुंडेरवा मार्ग के यात्रियों को दिक्कत

Wed, 25 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses go through bypass... Problems for passengers of Kante to Munderwa route.
साधारण सेवाओं के लिए निर्धारित है कांटे से मुंडेरवा, ओड़वारा का रूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। रोडवेज की बसें बाईपास से जाने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि बसें कांटे से मुंडेरवा होकर बस्ती नहीं जा रही हैं। चालक-परिचालक जाम से बचने के लिए कांटे से हाईवे होते हुए बस्ती निकल जाती हैं।
मुंडेरवा कस्बे से बोदवल, बढ़ौनी, अहरा, रामपुर, मनिकौरा, भैंसा, कुरियार आदि गांवों के लोग नगर पंचायत से ही बस पकड़कर बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर आदि जगहों पर आते-जाते हैं। मगर, रोडवेज की बसें कांटे से अंदर न आकर बाईपास होते हुए पटेल चौक से पचपेड़िया से होकर रोडवेज डिपो जा रही हैं। आरोप है कि गोरखपुर व बस्ती से चलने वाली बसों में चालक-परिचालक मुंडेरवा, बोदवल, ओड़वारा आदि जगहों की सवारियों नहीं बैठाते हैं। यदि बैठा भी लिए तो कांटे में उतार देते हैं। यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत रात में होती है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद एआरएम बस्ती आयुष भटनागर ने बाईपास होकर बस्ती जाने वाली बसों के चालक-परिचालक पर दो हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासी सुधीर, नरोत्तमदास, मीरा, संतोष कुमार, मधुलिका आदि ने बताया कि पहले बसें कस्बे से होकर आती-जाती थीं। अब एकाध बस कभी-कभार आ जाती है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बाईपास सेवाएं कांटे से अयोध्या की ओर निकल जाती हैं। साधारण सेवाएं मुंडेरवा से होकर ही डिपो पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed