फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways bus and DCM collided in Basti, 7 passengers in the bus were injured.

Basti News: रोडवेज बस की डीसीएम से टक्कर, सात परीक्षार्थी घायल- सिपाही भर्ती परीक्षा देकर जा रहे थे घर

Sat, 31 Aug 2024 12:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

बीती रात एक बजे बस्ती डिपो की बस बहराइच से सवारियों को लेकर बस्ती आ रही थी। अभी बस नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रिठिया के पास पहुँची ही थी कि तभी  सामने जा रहे डीसीएम में पीछे से भिड गई, जिससे बस में सवार लोगों मे चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Roadways bus and DCM collided in Basti, 7 passengers in the bus were injured.
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिठिया के पास बीते रात लगभग एक बजे बहराइच से बस्ती आ रही बस्ती डिपो की बस ने डीसीएम में पीछे से ठोकर मार दी। बस मे सवार सात यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बहराइच से पुलिस की परीक्षा देकर परिक्षार्थी वापस आ रहे थे, जो बस में बैठे थे।

विज्ञापन


दुर्घटना होते ही सवारियों मे चीख पुकार मच गयी। आसपास जा रहे राहगीरों ने नगर व फुटहिया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया ।पुलिस ने क्रेन की मदद से बस व डीसीएम को हटवाया।
विज्ञापन


बीती रात एक बजे बस्ती डिपो की बस बहराइच से सवारियों को लेकर बस्ती आ रही थी। अभी बस नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रिठिया के पास पहुँची ही थी कि तभी  सामने जा रहे डीसीएम में पीछे से भिड गई, जिससे बस में सवार लोगों मे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Roadways bus and DCM collided in Basti, 7 passengers in the bus were injured.
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजवाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर व फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया।पुलिस क्रेन की मदद से बस व डीसीएम को रास्ते से हटवाया। फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि बस मे सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इनमें दयाराम पुत्र बृजलाल निवासी पकडी थाना कलवारी, रानू चौहान पुत्र हीरालाल निवासी मूडघाट थाना कोतवाली बस्ती, सिकंदर पुत्र रामबरन निवासी बालपुर संतकबीरनगर,शिवांश त्रिपाठी पुत्र विजय कुमार ग्राम नवना थाना लालगंज बस्ती,अभिषेक यादव पुत्र वीरभद्र यादव निवासी अमिया थाना नाथनगर जनपद संतकबीर नगर,मोहम्मद तबरेज पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मझौआमीर थाना वाल्टरगंज बस्ती इन भी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया कि घायल युवक उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा देकर बहराइच से वापस आ रहे थे। दुर्घटना मे घायल हो गए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। रास्ते मे खड़े वाहनों को हटवा दिया गया है ।रास्ता सुचारू रूप से चालू हो गया है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed