फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   roadways

मुंडेरवा से होकर नहीं जा रहीं अधिकांश रोडवेज बसें

Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
roadways
रोड खराब होने का बहाना कर बाईपास से निकाल ले जाते हैं चालक-परिचालक
विज्ञापन

गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही दिक्कत
एजेंसी-संवादसूत्र
मुंडेरवा। बस्ती-कांटे मार्ग कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस कारण रोडवेज की अधिकांश बसें बाईपास होकर चली जाती हैं। ऐसे में गोरखपुर व लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री परेशान हैं।
मार्ग खराब होने के कारण रोडवेज बस ड्राइवर वाया कांटे-मुंडेरवा होकर लखनऊ की ओर नहीं जाना चाहते। इसी प्रकार वाया बस्ती-मुंडेरवा-कांटे होकर गोरखपुर नहीं जाता चाहते। इसका खामियाजा गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ता है। लखनऊ की ओर से आने वाली तमाम बसें मूड़घाट पर यात्रियों को उतारकर बाईपास होकर गोरखपुर की ओर रवाना हो जाती हैं। इसी प्रकार गोरखपुर से आने वाली बसें कांटे में यात्रियों को उतारकर लखनऊ की ओर बढ़ जाती हैं। यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत रात के समय होती है। नाम न छापने की शर्त पर बस ड्राइवर और कंडक्टरों ने बताया कि रोड खराब होने के कारण बस में खराबी ज्यादा आती है और तेल की खपत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

करीब सालभर पहले ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। तब एआरएम ने बाईपास होकर गुजरे वाली बसों के कंडक्टर और ड्राइवर पर 2500 रुपये का अर्थदंड लगाते हुए बसों को मुंडेरवा कस्बे से ही लाने-ले जाने का निर्देश दिया था। हियुवा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, शिवम भट्ट, हर्षित भट्ट, श्रीप्रकाश, किशन कुमार आदि ने बताया कि दिन में बसें कस्बा होकर आ भी जाती हैं लेकिन रात के समय बसे बाईपास होकर ही निकलती हैं। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि बस्ती डिपो रुकने वाली बसों को मुंडेरवा कस्बे से होकर आने-आने का निर्देश है। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो यह गलत है। जांच कर संबंधित चालकों व परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed