{"_id":"6ac4039a5a43e4b2770ffdd8","slug":"roadside-verges-lost-to-encroachment-risk-of-accidents-basti-news-c-207-1-bst1008-168620-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अतिक्रमण से सड़क की पटरियां गायब, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अतिक्रमण से सड़क की पटरियां गायब, हादसे का खतरा
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग समेत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर अतिक्रमण के चलते सड़क की पटरियां सिकुड़ गई हैं। दुकानदारों ने सड़क तक सामान सजा रखा है, जबकि कई जगह पटरियों पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इससे पैदल राहगीरों के लिए सड़क पर चलना मजबूरी है और वाहनों के दबाव के बीच हादसे का खतरा बढ़ गया है।
नगर पंचायत बनकटी, देईसाड़, महादेवा और महसों चौराहों के अलावा बानपुर-देईसाड़, टिकवाजोत-सजहरा, बौड़ियहवा-सोभनपार, हल्लौर-चेनुआ और चिताखोर-बरहुआ मार्ग पर भी जगह-जगह अतिक्रमण की स्थिति है। कई स्थानों पर दुकानों का सामान और वाहन सड़क की पटरियों तक खड़े किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार देईसाड़ और बानपुर चौराहे पर दो बड़े वाहन आमने-सामने आने पर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। बाजार के दिनों में स्थिति और बिगड़ जाती है और जाम की समस्या भी खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीण रविचंद पांडेय, गिरजेश चौधरी और रामकिशुन चौधरी ने कहा कि प्रशासन की ओर से समय रहते अतिक्रमण हटाकर पटरियों की सफाई नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। संवाद