फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road nirman in basti

सड़क निर्माण में गोलमाल के छह आरोपी जेई रिलीव

Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
road nirman in basti
सड़क निर्माण में गोलमाल के छह आरोपी जेई रिलीव
विज्ञापन

बस्ती। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में 39 करोड़ के सड़क निर्माण में हुए गोलमाल का मामला अब भी गरम है। इस मामले के अवर अभियंता हरीश वर्मा की मौत के बाद कुछ दिनों तक ठहरी कार्रवाई फिर से गरमाने लगी है। इस मामले के दोषी आठ अवर अभियंताओं में से एक की मौत तथा एक की पदोन्नति जांच से पहले होने के कारण शेष छह जेई के स्थगित स्थानांतरण को फिर से लागू करते हुए उन्हें रिलीव कर दिया गया है। जबकि जेई से एई बने एक अभियंता को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।

करीब वर्ष भर पहले पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में एक्सईएन आलोक रमन के खिलाफ 39 करोड़ के सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगा। इसे लेकर जन प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। जांच हुई तो यह तथ्य सामने आया कि सड़क निर्माण का धन खर्च तो किया गया, मगर जिन प्रस्तावित सड़क के लिए शासन ने धन दिया था उसके बजाय दूसरे सड़कों का निर्माण करा दिया गया है। इस दौरान एक्सईएन का तबादला शासन ने कर दिया और उनके स्थान पर नए एक्सईएन इं. एके गुप्ता को तैनाती मिली। इसके बाद शासन स्तर से इसकी जांच हुई। जांच में लखनऊ की टीम ने कराए गए कार्यों को नियम विरुद्ध बताते हुए व्ययवर्तन की रिपोर्ट दी गई। इस प्रकरण में आठ जेई की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने अवर अभियंताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लखनऊ से संबद्ध कर दिया। इसी बीच 16 दिसंबर को स्थानांतरित अवर अभियंता हरीश वर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि जांच से पहले ही अवर अभियंता ओम प्रकाश को पदोन्नति देते हुए सिद्धार्थनगर एवं बाद में निर्माण खंड मुख्यालय पर बतौर सहायक अभियंता तैनाती दी गई। हरीश वर्मा की मौत के बाद जेई संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया, जिस पर तत्काल प्रभाव से अवर अभियंताओं का स्थानांतरण स्थगित कर दिया गया। मामला ठंडा पड़ते ही अवर अभियंता काजू प्रसाद, सैय्यद शकील अहमद रिजवी, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार यादव व कृष्ण कुमार राय को पहले नोटिस दी गई। इसके बाद इसी हफ्ते सभी को रिलीव कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी रामानंद राम ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित अवर अभियंताओं को रिलीव कर दिया गया है। जांच अब भी जारी है। निर्माण खंड के एक्सईएन शुभनरायन राव ने कहा कि पदोन्नति के बाद ओम प्रकाश निर्माण खंड में बतौर सहायक अभियंता तैनात हैं। उन्हें उक्त प्रकरण में नोटिस दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed