{"_id":"56ed9dc64f1c1b29178b46ba","slug":"road-is-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास का बंद द्वार खोलती हैं सड़कें: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का बंद द्वार खोलती हैं सड़कें: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जगतापुर पिपरा जप्ती मार्ग का शिलान्यास करते सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सड़कों से विकास का बंद द्वार खुलता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का अवसर बढ़ता है, किसानों को अपने उत्पाद बाजार पहुंचाने में सहूलियत होती है।
भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को दिव्यांग राम गनेश के हाथों महनुआ दसिया मार्ग का लोकार्पण कराया। उन्होंने लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सांसद ने रुधौली क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की दो सड़कों का शिलान्यास और तीन सड़कों का लोकार्पण किया। जिनवां चौकी से जगतापुर पिपरा जप्ती मार्ग और सल्टौवा मानिकचंद मार्ग का शिलान्यास किया। रामनगर ब्लॉक के भानपुर तेनुआ असनहरा मार्ग तथा दुबौली से अहिरौला मार्ग का लोकार्पण किया।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के कई मंत्री, जन प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। इसके कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही ढंग से पात्रों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
पात्रों को आवाज उठानी होगी। प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम, प्रमोद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, अखंड प्रताप सिंह, संजय चौधरी, नितेश शर्मा रवि, विजय पांडेय, रिंकू दुबे, आलोक पांडेय, मनोज ठाकुर, राजेश पाल चौधरी, राम जियावन दुबे, कृपा शंकर, अयोध्या सिंह, ओम प्रकाश शुक्ल, रविन्द्र, श्यामनाथ चौधरी, परमहंस शुक्ल आदि मौजूद रहे।