{"_id":"5e5bf5668ebc3ef3fc2cd060","slug":"road-construction-youth-strike121-basti-news-gkp343184737","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर युवा लामबंद, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर युवा लामबंद, धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण को लेकर युवा लामबंद, धरना
टिनिच। कप्तानगंज क्षेत्र के कप्तानगंज-टिनिच मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर युवा लामबंद हो गए। रविवार को शंकर यादव की अगुवाई में युवाओं ने तेनुई मंदिर चौराहे पर गड्ढे में तब्दील सड़क पर धरना पर बैठ गए। इन लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया।
युवाओं ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग हर दिन इस महत्वपूर्ण मार्ग से होकर गुजरते हैं। जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर जाने के लिए यही एक मार्ग है। चुनाव पूर्व यह सड़क प्राथमिकता में रहती है, लेकिन उसके बाद जनप्रतिनिधि भी इसे भूल जाते हैं। सांसद, विधायक के अलावा अन्य जिम्मेदार सब कुछ जानने के बाद ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अजीत सिंह, विकास सिंह, मोहक जायसवाल, संदीप कुमार, मुलायम यादव, संतोष, बृजभूषण यादव, राजेश कुमार, मनोज, बृजेश, पिंटू आदि मौजूद रहे।