{"_id":"687aa42fafbc5459f1064209","slug":"road-blockade-in-protest-against-beating-of-driver-in-gorakhpur-basti-news-c-207-1-bst1005-140375-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर में चालक की पिटाई के विरोध में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर में चालक की पिटाई के विरोध में चक्का जाम
Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर में चालक की पिटाई के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रोडवेज के गेट पर कर्मियों ने बसें खड़ी करके प्रदर्शन किया। एआरएम के किसी तरह उन्हें मनाया। एआरएम ने इस मामले में आरएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि बस्ती डिपो के चालक अब्दुल रहीम 18 जुलाई को यात्रियों को लेकर गोरखपुर गए थे। वहां से लौटते समय गोरखपुर बस स्टेशन पर बस्ती के लिए यात्रियों को बैठाने लगे। इसी बीच वहां मौजूद गोरखपुर डिपो की कुछ अनुबंधित बसों के चालक व मालिकों ने उन्हें यात्रियों को बैठाने से रोका और उन्हें मारने पीटने लगे। किसी तरह वे पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी, मगर पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।
घटना से क्षुब्ध चालकों और परिचालकों ने बस्ती डिपो परिसर में बसें खड़ी कर विरोध जताया। सूचना पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर पहुंचे। कर्मचारियों की बातों को सुना और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इस बाबत ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एआरएम ने आरएम गोरखपुर को पत्र लिखा है। कहा है कि अक्सर बस्ती डिपो के चालकों व परिचालकों की शिकायत रहती है कि गोरखपुर बस स्टेशन पर बस्ती डिपो की बसों में यात्री बैठाने नहीं दिया जाता है। बस स्टेशन के परिसर से उन्हें भगा दिया जाता है।
इससे बस्ती डिपो के चालकों व परिचालकों में रोष है। उन्होंने आरएम से मामले में संबंधित अनुबंधित बसों के चालकों व मालिकों पर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है। पीड़ित चालक अब्दुल रहीम, विरेंद्र यादव, परिचालक बृजेश पांडेय, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बस्ती के मंत्री इंद्रजीत त्रिपाठी, अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।