फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road accident in maut

Basti News: ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Mar 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
road accident in maut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापुल (भट्ठा) के निकट गन्ने से लदे ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला अलग करके ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी शिवकुमार तिवारी काफी गरीब थे। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार सुबह वह किसी काम से साइकिल से कप्तानगंज गए थे। वापस आते समय सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या पुल (भट्ठा) के निकट लहिलवारा गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर आ रहा ट्राला ने साइकिल को चपेट में ले लिया। ट्राला का पिछला पहिया शिवकुमार तिवारी (30) के सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और विलाप करने लगे। शिवकुमार तिवारी की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बचपन में पिता की मौत हो गई थी। घर मेें बीमार मां गायत्री देवी और बड़े भाई भवानी और भाभी चार बच्चों के साथ रहते थे।

शिवकुमार मेहनत मजदूरी के साथ कभी कभार ट्रक भी चलाते थे। कप्तानगंज के एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राला सहित कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed