फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   river

बिसुही नदी उफान पर, गोंडा की सीमा से सटे कई गांवों में घुसा पानी

Sun, 29 Aug 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
river
हलुआ बाजार के बेलवरिया घाट के पास माझामानपुर मार्ग हुआ जलमग्न आवागमन प्रभावित - फोटो : BASTI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। बिसुही नदी के उफान पर आने से शनिवार को बस्ती और गोंडा की सीमा के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। गौर विकासखंड के माझा मानपुर गांव सहित 12 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बेलवरिया घाट से लेकर माझा मानपुर को जाने वाली सड़क पूरी तरह से पानी में डूब गई है। जिससे आवागमन ठप हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रशासन की ओर से नाव लगाई गई है।
माझा मानपुर गांव के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि गांव की आबादी लगभग पांच हजार के आसपास है और 14 पुरवों में विभाजित है। हर वर्ष गांव बाढ़ की चपेट में आता है। हलुआ बाजार के बेलवरिया चौराहे से तीन किलोमीटर दूर माझा मानपुर मार्ग पिछले पंद्रह वर्ष पहले निर्माण कराया गया था। जो इस समय पूरी तरह सड़क बदहाल हो गई है। बेलवरिया घाट पुल से माझा मानपुर तक सड़क बिसुही नदी के पानी की चपेट में है। सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में गोंडा जिले के सीमा पर स्थित कूकनगर ग्रांट के कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है। इसी गांव के चौधरी रविंद्र पटेल ने बताया कि कप्तानगंज विधानसभा के हर्रैया तहसील के गौर ब्लॉक का बॉर्डर का गांव है। पिछले एक सप्ताह से बाढ़ की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं और बीमारी से ग्रस्त लोगों को हो रही है। आवागमन ठप होने से गांव में आने के लिए नाव के अलावा कोई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को पचास किलोमीटर दूर गौर, बभनान होते हुए घारीघाट, खोड़ारे, गौरा चौकी के रास्ते को माझा मानपुर गांव में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दयाशंकर यादव उर्फ लंकेश ने कहा कि जब तक ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से चालू न हो जाए। तब तक के लिए गांव में ही स्वास्थ्य विभाग टीम का कैंप लगाया जाए। जिसमें महिला डॉक्टर की भी तैनाती की जाए। जिससे गांव की गर्भवती महिलाओं को समुचित उपचार मिल सके। प्रशासन से रोजमर्रा की चीजों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इसी गांव के राधेश्याम गुप्ता, असगर अली, राजेश वर्मा ने बताया कि जब तक पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण नहीं होगा। तब तक लोगों को इसी तरह के बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। बरसात बाद यदि बेलवरिया घाट से माझा मानपुर तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार हर्रैया चंद्रभूषण प्रताप ने कहा कि बाढ़ की वजह से बस्ती और गोंडा के कुछ गांव पानी की चपेट में हैं। माझा मानपुर गांव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नाव लगाई गई है। रही बात सड़क मरम्मत की तो बरसात के बाद ही अब कोई कार्य संभव होगा।

लगातार बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शनिवार को जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर 93.020 मीटर पर पहुंच गया। सुविखा बाबू के ग्रामीणों लिए मुसीबत और बढ़ गई है। गौरा सैफाबाद तटबंध के भनखरपुर गांव के सामने कृषि योग्य जमीनों में कटान होने लगा है। इसी तटबंध के पारा गांव के पास चार नंबर ठोकर पर अभी दबाव बना हुआ है। वहीं आंशिक टेढ़वा, भुवरिया, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कई मजरों की तरफ बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। कटरिया चांदपुर तटबंध व गौरा सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर गांव तक दबाव बना हुआ है। एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया की जलस्तर बढ रहा है। निगरानी की जा रही है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed