फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ring road construction on Bhadreshwarnath Marg begins... digging for underpass begins

Basti News: भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर बनने लगा रिंग रोड...अंडरपास की खोदाई शुरू

Tue, 25 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ring road construction on Bhadreshwarnath Marg begins... digging for underpass begins
रिंगरोड के अंडर पास बनाने के लिए भद्रेश्वरनाथ धाम के पास की गई खोदाई- जागरुक पाठक - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
बस्ती। डारीडीहा-मार्ग पर रिंग रोड का निर्माण एक बार फिर से शुरू हो गया है। पूर्व में हुए विवाद के चलते यहां काम रोक दिया गया था। किसानों और ग्रामीणों की सुनवाई हुई। जांच और पैमाइश के बाद मामला खत्म हुआ तो फिर से निर्माण शुरू कराया गया। मुख्य सड़क को काटकर अंडरपास बनाया जा रहा है, इसके लिए सर्विस रोड बना दिया गया है। कुआनो नदी पर ब्रिज बनने के बाद रिंग रोड की सड़क मंदिर की सड़क को क्रॉस करके निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिले की बहुप्रतिक्षित परियोजना रिंग रोड के निर्माण की गति बढ़ गई है। अधिकारी भी इसमें तेजी दिखा रहे हैं। भद्रेश्वरनाथ मंदिर के पास डारीडीहा-भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर रुके कार्य को फिर से शुरू करा दिया गया है। जिले की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के जल्द पूरा होने की अब और उम्मीद बढ़ गई है। बताया गया कि इसके बनने से आवागमन जहां आरामदेय होगा, वहीं जाम का संकट भी कम होगा। आवागमन के लिए राहगीरों को एक विकल्प रास्ता भी मिल जाएगा। बताया गया कि पहले फेज का काम चल रहा है। 54 गांवों से होकर गुजर रही यह रोड 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। जिससे यातायात सुगम होगा। यह परियोजना कुल 1138.72 करोड़ की है।
विज्ञापन


सदर तहसील के 54 गांवों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड से करीब दो सौ गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। भारी-भरकम मशीनें और इंजीनियरों व मजदूरों की टीम लगी हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह तक यहां सड़क निर्माण की हलचल और तेज हो जाएगी। बताया गया कि मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सब इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इसके बाद मिट्टी का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आठ पुल इस मार्ग पर बन रहे। तीन पुल कंप्लीट हो चुके हैं। 37 पुलिया छोटे लघु पुल बन रहे। साथ ही वाहन अंडर पास यानी की वीयूपी बनाए जा रहे। भद्रेश्वरनाथ में इसकी शुरूआत हो गई है। कुआनो नदी पर पाइलिंग का कार्य चल रहा है। दसकोलवा में अंडरपास बन चुका है। डारीडीहा से भदेश्वरनाथ मार्ग पर भूमि विवाद के चलते काम रोक दिया गया था। इसको लेकर ग्रामीण डीएम से मिलकर गुहार लगाए थे। जिसके बाद सुनवाई हुई।
---

रिंगरोड से आसान हो जाएगा गोरखपुर-खलीलाबाद का सफर
आठ साल से बस्ती रिंग रोड बनाने का दावा अब सच में तब्दील हो रहा है। पहले फेज की 22.5 किमी लंबी सड़क धरातल पर उतरने लगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय खुद रिंग रोड निर्माण का जिम्मा संभाल रखा है। पहले चरण में 54 गांवों में 111 हेक्टेयर भूमि सड़क के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी है। काफी हद तक मुआवजे का वितरण हो चुका है। विभागीय जानकारों ने बताया कि डेढ़ साल में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर बस्ती की फिजा बदलेगी और गोरखपुर-खलीलाबाद का मार्ग आसान हो जाएगा।
---

यहां से होकर गुजर रही सड़क
गोटवा के पास से बरवनिया से बक्सर होते हुए कुआनो नदी के पास राजाजोत तक चार किमी के दूरी में पोकलेन मशीनें अधिग्रहीत जमीनों में खोदाई का काम कर चुकी हैं। उधर, दसकोलवा, छितही नरसिंह, बायपोखर आदि गांव होते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे तक करीब 11 किमी की दूरी में भूमि की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया। सबदेइया कला तक यह सड़क जाएगी।

---
कुआनो नदी पाइलिंग कार्य शुरू
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक का कहना है कि रिंग रोड निर्माण के दौरान कुआनो नदी समेत उन आधा दर्जन स्थलों पर ब्रिज का भी निर्माण होगा, जहां प्रमुख सड़क एवं रेलवे लाइन की क्राॅसिंग पड़ रही है। बस्ती-महुली मार्ग पर दसकोलवा के पास, बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर और रेलवे लाइन तथा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रिंग रोड की क्रॉसिंग के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास बनाना होगा। कई जगहों पर कार्य अंतिम दौर में है। कुआनो नदी पर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू है, पाइलिंग कार्य चल रहा है।

कोट
भदेश्वरनाथ मार्ग पर जमीनी पेंच के चलते काम रुका था। ग्रामीणों की ओर से दिए गए पत्र पर सुनवाई की गई। टीम मौके पर जाकर चिह्नांकन कार्य किया। इसके बाद कार्य शुरू हो गया है।
-कीर्ति प्रकाश भारती, सीआरओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed