{"_id":"66ca4d142a0cc0b06602bf13","slug":"riding-on-the-wings-of-hope-6359-youth-appeared-for-the-examination-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122611-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उम्मीदों के पंख पर सवार 6359 युवाओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उम्मीदों के पंख पर सवार 6359 युवाओं ने दी परीक्षा
Sun, 25 Aug 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
आरक्षी भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन दोनों पाली में 1993 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की नहीं मिली शिकायत
प्रथम पाली में 3159 व दूसरी पाली में 3200 परीक्षार्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उम्मीदों के पंख पर सवार 6359 युवाओं ने पुलिस विभाग का हिस्सा बनने के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा दी। गोरखपुर, आंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, महराजगंज व देवरिया जिले से आए अभ्यर्थियों ने शहर में बनाए गए 12 केंद्रों पर परीक्षा। आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 8352 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1993 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में 3159 व दूसरी पाली में 3200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पांच दिन तक 10 पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 41400 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से दो दिन में 17702 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था। इनमें से दोनों दिन मिलाकर 4137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। अभी 25, 30 और 31 अगस्त की परीक्षा बाकी है।
पहले दिन की परीक्षा की तुलना में शनिवार को अभ्यर्थी और व्यवस्था से जुड़ी टीम दोनों अधिक आश्वस्त नजर आए। बिना किसी हड़बड़ी या अफरातफरी के परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि सुबह 6:30 बजे तक काफी भीड़ जुट गई थी। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने से पहले ही केंद्रों के बाहर दूसरी पाली के अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। दोपहर एक बजे से दूसरी पाली में केंद्रों पर प्रवेश शुरू हुआ।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को पेन, पेंसिल, प्रवेशपत्र और आधार कार्ड ही अंदर तक ले जाने की अनुमति मिली। पुलिस कर्मी सुबह से ही अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद हो गए। केंद्र के बाहर लगे पुलिस कर्मी संदिग्धों पर नजर रखते नजर आए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। प्रवेशपत्र की डिटेल्स का आधार कार्ड से मिलान किया गया। बैग आदि लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों का सामान केंद्र के बाहर ही जमा करने की व्यवस्था दिखी।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। दोनों पालियों में आला अफसर परीक्षा केंद्रो का भ्रमण करते नजर आए। आयुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम प्रतिपाल चौहान, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल समेत अन्य अधिकारी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने में जुटे रहे।
...
जिले के इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, महिला पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
...
आला अधिकारी लेते रहे जायजा
कमिश्नर अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती व शिव हर्ष किसान डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद उच्चाधिकारी परीक्षा नियंत्रण कक्ष पुलिस लाइंस सभागार बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी को जांचा। आईजी ने सभी केंद्रो के फुटेज को बारी-बारी देखने के साथ ही यहां तैनात कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए।