फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Revenue team reached Matiaria to investigate Chandravati case

Basti News: मटियारिया पहुंची राजस्व टीम ने की चंद्रावती मामले की जांच

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Revenue team reached Matiaria to investigate Chandravati case
खबर का असर शुक्रवार को मटियरिया में जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम।
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरखौलिया उर्फ मटियारिया में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम मय पुलिस पहुंची। टीम ने एक विवाद का मौके निस्तारण कर चंद्रावती के मामले की जांच किया। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

कानूनगो राजेश सिंह ने नेतृत्व में टीम हरखौलिया पहुंची। जांच टीम ने पहले महेंद्र यादव व उनके पट्टीदार के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाया। इसके बाद जांच टीम रत्नावती के मकान पर कब्जा करने की शिकायत का निस्तारण करने पहुंची। टीम ने मामले की जांच कर दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। कानूनगो ने बताया कि अभिलेख न होने के कारण रत्नावती के मामले की पैमाइश नहीं हो पाई, आगामी दिनों में मामले की पैमाइश कर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। बाकी यथा स्थिति की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि रत्नावती ने एसडीएम सदर और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव के कुछ दबंग उसे उसके घर से मारपीट कर निकाल दिए हैं, वह भय वश अपने मायके पिपरपाती में रह रही है। मौके पर चकबंदी लेखपाल मनिराम, सुरेंद्र प्रताप, विकास मौर्य, चौकी प्रभारी अरविंद यादव, लालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed