फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   returning from wedding procession dies in road accident

Basti News: बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
returning from wedding procession dies in road accident
बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर हर्रैया थानाक्षेत्र के महूघाट चौराहे के पास बरात से लौट रहा बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा निवासी अयोध्या प्रसाद चौहान (28) रविवार को दुबौलिया थानाक्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में एक बरात में शामिल होने बाइक से गए थे। सोमवार सुबह बाइक से घर जा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे अयोध्या-बस्ती लेन पर हर्रैया थानांतर्गत महूघाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। तेज झटका लगने से अयोध्या प्रसाद बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसएचओ हर्रैया शैलेश सिंह ने बताया कि बरात से लौट रहे अन्य लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त की गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed