{"_id":"646881bd2c6042a77b03527b","slug":"returned-home-after-earning-from-mumbai-commits-suicide-in-basti-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से कमाकर लौटा था घर: गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से कमाकर लौटा था घर: गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 20 May 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 May 2023 01:45 PM IST
सार
मझियार गांव निवासी मातिबर प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र चंद्रमणी उर्फ चंदू चार दिन पहले मुंबई से घर आया था। सुबह चार बजे फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी रीना देवी, पांच वर्षीय पुत्र गंगेश, ढाई वर्षीय मंगेश व पिता मातिबर प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के मझियार में 28 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला। अभी चार दिन पहले वह मुंबई से कमा कर लौटा था। उसके पिता प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम को वह खाना खाकर सोया था। सुबह साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। घटना की वजह के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मझियार गांव निवासी मातिबर प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र चंद्रमणी उर्फ चंदू चार दिन पहले मुंबई से घर आया था। सुबह चार बजे फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रीना देवी, पांच वर्षीय पुत्र गंगेश, ढाई वर्षीय मंगेश व पिता मातिबर प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।