{"_id":"6ac801a2c68b1c0eb90bd17a","slug":"retired-postal-worker-killed-colleague-injured-after-being-hit-by-a-car-basti-news-c-207-1-bst1011-168877-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की टक्कर से रिटायर्ड डाककर्मी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की टक्कर से रिटायर्ड डाककर्मी की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड डाककर्मी की मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव निवासी भगेलू राम रिटायर्ड डाककर्मी थे। बृहस्पतिवार को किसी काम से गांव के वंशराज के साथ बाइक से कप्तानगंज आए थे। बाइक वंशराज चला रहे थे। दोनों लोग शाम तीन बजे कप्तानगंज से पिकौरा सानी की तरफ जा रहे थे। पिकौरा सानी कट के निकट पहुंचे और मुड़ने लगे, बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
घटना में बाइक पर पीछे भगेलू राम (75) की मौत हो गई, जबकि वंशराज (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी और एसओ आलोक श्रीवास्तव मौके पर आए और जांच शुरू की। घायल को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना वाले वाहन को कब्जे में लिया है। कप्तानगंज के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया गया है।