Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Responsible people remain indifferent...illegal pathology and ultrasound centres are running rampantly.

Basti News: जिम्मेदार बने उदासीन...धड़ल्ले से चल रहे अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर

Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Responsible people remain indifferent...illegal pathology and ultrasound centres are running rampantly.
बस्ती। जिले में बीते एक माह में करीब आठ अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कराए जा चुके हैं, इसके बाद भी कई सेंटर गोपनीय तरीके से चल रहे। वहीं, इस कार्रवाई के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर भानपुर और देईसाड़ बाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से धंधेबाज अपना काम कर रहे हैं। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथालॉजी के इस गिरोह पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथालॉजी बिना पंजीयन सक्रिय हैं। बताया गया कि भानपुर स्थित एक अस्पताल में अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित है, लेकिन इसे स्थानीय अधिकारियों के सह के चलते बंद नहीं करवा रहे हैं। इसी प्रकार देईसाड़ बाजार में बिना पंजीकरण के पैथालॉजी चल रही है। यहां नियमों को दरकिनार करके जांच की जा रही।
विज्ञापन

हाल यह है कि रिपोर्ट पर नाम और मोबाइल नंबर तक दर्ज नहीं है। इससे मरीज छले जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो अवैध सेंटर संचालक कथित आशा कार्यकर्ताओं को रकम का लालच देकर मरीजों को अस्पताल भेजने के लिए कहते हैं। सामान्य से लेकर गंभीर जांच तक के मरीजों को भेजने के एवज में कमीशन अलग-अलग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए चार सौ लेकर पांच सौ और ब्लड जांच में भी मोटा कमीशन मरीज लाने के एवज में दिए जाते हैं। मरीज और तीमारदारों को जब तक जानकारी होती है, तब तक धंधेबाज अपना काम कर किनारा कस लेते हैं।
---
बिना पंजीयन व प्रशिक्षित डॉक्टर के चल रहे अस्पताल
सूत्रों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथालॉजी के अलावा तमाम ऐसे अस्पताल हैं जो पंजीकरण के समय किसी डॉक्टर के नाम का इस्तेमाल करते हैं। कुछ दिन वह डॉक्टर एक या दो घंटे के लिए ओपीडी में बैठ जाते हैं। बाद में वह अस्पताल डॉक्टर के बजाय झोलाछाप संचालित करने लगते हैं। किसी बड़े अस्पताल में फार्मासिस्ट रहे लोग ही ऐसे अस्पतालों में डॉक्टर बन जाते हैं। गंभीर मरीजों के इलाज से लेकर ऑपरेशन तक करने लगते हैं।

---
ऑनकॉल व्यवस्था से अवैध अस्पतालों का जाल मजबूत

सूत्रों की माने तो जिले में क्लीनिक, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम मिलाकर करीब 190 संचालित हैं। इनमें लगभग 100 से अधिक डॉक्टर कार्यरत हैं। शेष अस्पताल ऐसे हैं, जिनका संचालन गैर चिकित्सक करते हैं। वहां अपनी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ऑनकॉल प्रैक्टिस करते हैं। इस ऑनकॉल व्यवस्था ने ही अवैध अस्पतालों का जाल मजबूत कर दिया।

---

केस-1
बनकटी क्षेत्र के देईसाड़ बाजार में एक मेडिकल स्टोर के बगल में बिना पंजीकरण के पैथाेलॉजी चल रही है। यहां जांच के लिए मशीनें लगी हैं। बताते हैं कि निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों से सेटिंग करके यहां मरीज को ब्लड जांच के लिए लाया जाता है। रिपोर्ट भी हवा-हवाई दी जा रही है।
---
केस-2
सोनहा क्षेत्र के करमहिया के पास अस्पताल की आड़ में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं। मरीजों की जांच की जा रही, जबकि रिपोर्ट हवा-हवाई है। अस्पताल के पंजीयन में भी लोचा है। यहां अप्रशिक्षित व्यक्ति जांच करते दिख जा रहे हैं, बावजूद इसके स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कोट
बिना वैध पंजीयन के यदि अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटर व अस्पताल चल रहे हैं तो यह गलत है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो इस कार्य में शामिल हैं। जांच के लिए टीम मौके पर भेजेंगे। जिले में सिर्फ 115 अल्ट्रासाउंड और 190 क्लीनिक, अस्पताल, एक्स-रे और पैथाेलॉजी सेंटर वैध हैं।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed