फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   respected basti to Apala

बस्ती की बेटी अपाला ने बढ़ाया जराले का मान

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
respected basti to Apala
बस्ती की बेटी अपाला ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

बेटी दिवस आज, अपाला की उपलब्धि से हर कोई गौरवान्वित
पैतृक गांव में रहने वाले फूले नहीं समा रहे परिवार के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी, बस्ती। बेटी दिवस के दिन पहले जिले की डॉ.अपाला ने यूपीएससी की परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। जिले के बनकटी नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड यानी बैजीपुर की मूल निवासी अपाला मिश्रा के गांव के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों अपाला की वजह से आज बस्ती जनपद पूरे देश में सुर्खियों में हैं। अपाला के चाचा आशुतोष मिश्रा, परितोष मिश्रा, हरितोष मिश्रा की आंखों में भतीजी की सफलता की खुशी साफ देखी जा सकती है।

आशुतोष मिश्रा बताते हैं कि उन्हें ही नहीं उनके पूरे गांव को उस पर नाज है। बताते हैं कि अपाला की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री हासिल कर आईएएस बनने का सपना लिए तैयारी में जुट गई। उनकी तैयारी का परिणाम आया तो वे पहले ही प्रयास में सफलता पा गईं। उनके पैतृक निवास पर बधाईयों का तांता लगा है। गांव में ग्रामीणों ने परिवार के साथ मिठाई खिलाकर खुशी बांटी। बताया कि साल 1951 में अपाला के स्व. बाबा लाल मोहन मिश्रा धनबाद कोल माइंस में निदेशक के पद पर तैनात थे जोकि सपरिवार वहीं रहने लगे। सात भाइयों में सबसे बड़े अमिताभ मिश्रा आर्मी में कर्नल थे तथा उनकी पत्नी अल्पना मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। अमिताभ के दो बच्चों में बड़ा बेटा अभिलेख मिश्रा आर्मी में मेजर हैं तथा बेटी अपाला मिश्रा बीडीएस की डिग्री हासिल कर घर पर आईएएस की तैयारी कर रही थीं। बिटिया के आईएएस बनने पर क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, अरविंद पाल, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, अनिल दूबे, जवाहरलाल श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, अनिल पाण्डेय, कृष्णचंद,ज्वाला यादव,आरडी शर्मा,नंदलाल यादव,रामशब्द यादव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, शशि गौंड़ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed