{"_id":"69add917e542b9bcb6078451","slug":"respect-for-women-powerdiscussion-on-the-rights-of-half-the-population-basti-news-c-207-1-bst1005-154534-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नारी शक्ति को सम्मान..आधी आबादी के अधिकारों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नारी शक्ति को सम्मान..आधी आबादी के अधिकारों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित स्रोत विभाग
बस्ती। विश्व महिला दिवस पर रविवार को जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित वन-स्टाप सेंटर में विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। पांच बालिकाओं को लैपटॉप प्रदान किए गए, जबकि 10 मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग, वॉटर बॉक्स, टिफिन एवं ज्योमेट्री बाक्स वितरित कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत 25 नवजात बालिकाओं को किट वितरित की गई। अतिथियों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान कर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार, महिला कल्याण विभाग के अशोक सिंह, वीना सिंह, सपना सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
सीएचसी पर मनाया गया महिला दिवस
जिले की सीएचसी पर विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं में फल वितरित किया गया। सीएचसी हर्रैया में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डाॅ. राजीव निगम रहे। कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही जरूरी है। सशक्त समाज निर्माण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। बेटियों की शिक्षा भी जरूरी है। बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। डिप्टी सीएमओ डाॅ. बृजेश शुक्ला ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अकल्पनीय है। आत्मनिर्भरता की ओर महिलाएं बढ़ रही हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आरके सिह, डाॅ. सीमा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -
जिला अस्पताल में हुई गोष्ठी
जिला अस्पताल में विश्व महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रमुख अधीक्षक डाॅ. खालिद रिजवान अहमद ने अध्यक्षता की। कहा कि बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का उत्थान संभव नहीं। महिलाओं के महत्व को हर जगह स्थान दिया जा रहा है। सामाजिक कार्यक्रमों में महिला बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही। डाॅ. नरेश अग्रवाल, डॉ. वीके सोनकर, डाइटीशियन रेनू व पुष्पा मौजूद रहीं।