फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   residential school

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय का शुरू हुआ प्रथम शैक्षिक सत्र

Tue, 12 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
residential school
बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार से शैक्षिक सत्र 2023-24 का शुभारंभ हुआ। प्रवेश उत्सव में पहुंचे नोडल अधिकारी शक्तिसेन मौर्या ने बताया कि शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो चुका है। संस्थान बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर रहने और खाने तक का खर्च वहन करेगा। बताया कि यह विद्यालय का पहला सत्र है, इसमें 40 छात्र व इतनी ही छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। सभी के अभिभावक श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हर्रैया तहसील के बसेवाराय में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय के प्रथम सत्र का शुभारंभ सोमवार से हुआ है। इसमें बस्ती के 50, संतकबीरनगर के 29 और सिद्धार्थनगर के एक बच्चे का दाखिल हुआ है। विद्यालय में छात्राओं और छात्रों का अलग-अगल छात्रावास बनवाया गया है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने बताया कि बच्चों के दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं टूथ ब्रश, कंघी, तौलिया, साबुन उपलब्ध करा दिया गया है। प्रत्येक बच्चे को ड्रेस किट दी जा चुकी है। जिसमें जूता-मोजा, बेल्ट, टाई, शर्ट, ट्रैकसूट, स्पोर्टसूट आदि शामिल है। स्कूल बैग में 15 किताबें, काॅपी व अन्य स्टेशनरी का सामान उपलब्ध कराया जा चुका है। विद्यालय परिसर में खेलने के लिए क्रिकेट, फुटबाॅल, लूडो, चेस, कैरमबोर्ड, वालीबॉल, हॉकी व अन्य संसाधनों की खरीद हो चुकी है। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त बृजमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार, नागेंद्र त्रिपाठी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed