फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Request to remove encroachment from the pond, reply sought from Tehsildar

Basti News: तालाब से अतिक्रमण हटवाने की गुहार, तहसीलदार से जवाब तलब

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Request to remove encroachment from the pond, reply sought from Tehsildar
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान का मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सल्टौवा ब्लाॅक के पकरी मोती निवासी दशरथ चौधरी ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि गांव के तालाब को एक व्यक्ति ने पाट कर अतिक्रमण कर लिया है। खाली कराने के लिए तीसरी बार समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कमिश्नर ने गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जवाब तलब करते हुए प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 11.42 बजे तहसील पहुंचे कमिश्नर ने 12.38 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनीं। उपस्थिति पंजिका और शिकायत पंजीकरण रजिस्टर का अवलोकन किया। पूर्व में निस्तारित प्रार्थनापत्रों के बारे में शिकायतकर्ताओं से फोन से बात भी की। इसी बीच सल्टौवा ब्लाॅक के पकरी मोती निवासी दशरथ चौधरी ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि उनके गांव में गाटा संख्या 176 के तालाब को एक व्यक्ति ने पाट कर अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

खाली कराने के लिए वह तीन बार समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने तहसीलदार से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जवाब तलब करते हुए प्रकरण में शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल 19 मामलाें की सुनवाई की गई। इनमें से राजस्व के मात्र दो मामलों का निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, तहसीलदार पंकज गुप्ता, एनटी पूजा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, बीडीओ राजेश सिंह व अनिल यादव सहित सभी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed