फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Republic Day celebrations continue, patriotic atmosphere prevails in the city

Basti News: गणतंत्र दिवस का छाया खुमार, शहर में रहा देशभक्ति का माहौल

Mon, 26 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations continue, patriotic atmosphere prevails in the city
बाजार में सजी तिरंगे की दुकान। संवाद
बस्ती। बाजार पर भी गणतंत्र दिवस का रंग चढ़ गया है। शहर के हर चौक-चौराहों पर तिरंगे की छटा बिखरने लगी है। गली-मोहल्लों में भी तिरंगे, टोपी, हेयरबैंड और बैज की दुकानें सज चुकी हैं। नन्हे-मुन्नों और युवाओं में देश भक्ति का उल्लास चरम पर है। बाजार में तिरंगा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तिरंगे के अलावा हेयरबैंड, चूड़ी, ब्रेसलेट, तिरंगा लरी और चश्मा आकर्षण का केंद्र रहा। पक्के बाजार के दुकानदार राजकुमार कसौधन और निखिल गुप्ता ने बताया कि तिरंगे और इससे संबंधित सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। विशेष रूप से बच्चे और युवा वर्ग इसे खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण इनकी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं समूह में आकर झंडे और अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। इस बार तिरंगे के कपड़े से बने परिधानों की मांग ज्यादा है। महिलाएं तिरंगे रंग के दुपट्टे और बैज के साथ बैंड पसंद कर रही हैं। बाजारों में बढ़ी इस चहल-पहल से व्यापारियों के चहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है।
विज्ञापन

-------------
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशन हुए सरकारी कार्यालय
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालय दूधिया रोशनी से जगमग हो गए। उधर, हर तरफ देश भक्ति गाने सुनाई दे रहे थे। नगर पालिका, कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीडीए, सदर तहसील को झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही झालरों की रोशनी छटा बिखरने लगी थीं। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सजाने-संवारने का काम रविवार को चल रहा था। प्रतिमा स्थल की सफाई कराने के साथ लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लड्डू खरीदने वालों की रही भीड़
शहर में मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। स्कूलों, कार्यालयों आदि जगहों में तिरंगा फहराने के बाद मिठाइयां बांटने की परंपरा है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के जश्न को और खास बनाने के लिए मिठाइयों की मांग बढ़ गई है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed