फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Representatives of the district fire officer

जिले के जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे अधिकारी

Sat, 20 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 20 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Representatives of the district fire officer
विकास भवन कार्यालय पर शासी निकाय की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि।
शनिवार को विकास भवन में आयोजित शासी निकाय की बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। नलकूप विभाग के एक्सईएन से लेकर बीएसए तक सदस्यों के गुस्से का शिकार रहे। कप्तानगंज के विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने लोहिया आवास के पात्रों के चयन को लेकर सवाल खड़ा किया। कहा कि नियम कानून ऐसे बनाए गए है कि जनप्रतिनिधि चाहकर भी किसी भी गरीब को लोहिया आवास नहीं दे सकते। पीडी आरपी सिंह ने बताया कि लोहिया आवास सबसे पहले लोहिया समग्र ग्राम में दिया जा रहा है। एक समग्र ग्राम में 25 लोहिया आवास दिए जा रहे है।
विज्ञापन

एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि ने डूडा की ओर से रौतापार में बनवाई गई सड़क में गोलमाल का मामला उठाया तो सदन में मामले की जांच कर रहे एक्सईएन आरईडी वीवी सिंह ने कहा कि जांच के लिए समय तो दीजिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसैन ने बीएसए से सवाल किया कि बेसिक शिक्षा समिति की बैठक क्यों नहीं करा रहे हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली बैठकें नहीं कराई जा रहीं है। इस पर बीएसए सहित अन्य अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर बैठकें कराने का आश्वासन दिया। बनकटी के प्रमुख प्रतिनिधि ने विकास भवन में मौजूद टायलेट की ओर सदन का ध्यान दिलाया कहा कि जहां जिले के विकास की योजना बनती है, वहीं स्वच्छता नहीं है। बैठक में खराब पड़े नलकूपों का भी मामला उठा। एक्सईएन दीवान सिंह ने कहा कि इस समय 29 नलकूप यांत्रिक और विद्युत दोष से बंद है, जिन्हें ठीक कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने कहा कि शासी निकाय की बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाया गया हर सवाल महत्वपूर्ण है। इसे अधिकारी गंभीरता से लें और समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस मौके पर सीडीओ सोबरन सिंह, सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल, उपायुक्त मनरेगा अनिल सिंह, बीएसए, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, एई डीआरडीएम प्रदीप सिंह, राज्य मंत्री रामकरन आर्य के प्रतिनिधि संतराम, गौर के प्रमुख प्रतिनिधि महेश सिंह, अरविंद पाल सहित सभी विभागों के अधिकारी व प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed