{"_id":"65e8b8cfc45a0129280648f4","slug":"report-will-be-filed-if-irrigation-pump-is-run-without-connection-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112547-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना कनेक्शन सिंचाई पंप चलाया तो दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना कनेक्शन सिंचाई पंप चलाया तो दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इसे लेकर किसानों में तमाम भ्रांतियां फैली हुई हैं। बुधवार को यह चर्चा आम रही कि बिना कनेक्शन के ही सिंचाई पंपों का उपयोग किया जा सकता है। यदि आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। बिजली से नलकूप चलाने के लिए कनेक्शन लेना पड़ेगा। विद्युत निगम किसानों के नलकूप परिसर में मीटर भी लगाएगा और मासिक बिल भी भेजेगा। मगर, बिल सरकार भरेगी। कनेक्शन न लेने पर वाले किसानों पर निगम एफआईआर दर्ज कराएगा।
बुधवार को नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राममूर्ति मिश्र ने कहा कि सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा करके कृषि लागत कम करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह सराहनीय कदम है। सरकार की इस घोषणा से कृषि लागत में 20 प्रतिशत तक कमी आएगी। कास्तकारों को चाहिए कि वैध कनेक्शन लेकर ही सिंचाई में बिजली का उपयोग करें।
उधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने बताया कि किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है। मगर, इसे लेकर किसान भ्रमित न हों, उन्हें कनेक्शन लेना पड़ेगा, मीटर भी लगेगा और रीडिंग के अनुसार उन्हें बिल भी भेजा जाएगा। शर्त इतनी है कि उनके बिल का भुगतान सरकार करेगी।