फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   report,korona

434 नमूनों की रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

Sun, 03 May 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
report,korona
दक्षिण दरवाजा, मेडिकल कालेज, जिला एवं महिला अस्पताल में लिए जा रहे नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 31 लोग पाए गए हैं। इनमें से 13 इलाज के दौरान स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इन्हें घर पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना था। वहीं एक की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देखते हुए प्रशासन कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। हॉट स्पॉट के अलावा आसपास के मोहल्लों में भी रेंडम नमूने लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक जिले से 2404 नमूने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा जा चुके हैं। इसमें से 434 के रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 30 मार्च को पाया गया, उसकी मौत बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराई तो एक के बाद एक 31 संक्रमित मिले। हालांकि शुरूआती दौर में मिले पॉजिटिव में से एक बच्चे सहित 13 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव हो गई, जिन्हें घर भेज दिया गया है। अब अपने जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17 रह गई है। इन स्थितियों के चलते प्रशासन ने अपने जिले में शत प्रतिशत लॉक डाउन घोषित कर दिया है। रविवार को टीम ने शहर के दक्षिण दरवाजा, मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में अलग-अलग टीमें एसीएमओ डा. फख्रेयार हुसैन के नेतृत्व में रेंडम नमूना एकत्रित कर रही हैं। एसीएमओ डा. हुसैन ने कहा कि रेंडम जांच का यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कालेज से रविवार को 27 नमूनों की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। रविवार को 135 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 434 जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed