फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Report card of students from 1 to 12 will be visible in the new look

Basti News: नए लुक में दिखाई देगा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड

Thu, 25 Jul 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Report card of students from 1 to 12 will be visible in the new look
विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक का होगा फीडबैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कक्षा एक से 12 तक के स्कूली बच्चों का रिपोर्ट कार्ड अब नए लुक में दिखाई देगा। नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने इसकी तैयारी कर रही है। अब सिर्फ नंबर और ग्रेड के आधार पर रिपोर्ट कार्ड नही बनेंगे। रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक और साथ पढ़ाई करने वाले बच्चों का फीडबैक भी शामिल किया जाएगा।
रिपोर्ट कार्ड का फोकस अब नंबरों के बजाए समग्र विकास पर होगा। सबसे पहले यह बदलाव कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। नए रिपोर्ट कार्ड का उपयोग अगले सत्र से किया जाएगा। इस सत्र में विभाग नया रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को माता-पिता, शिक्षकों और साथियों के साथ चर्चा करने और अपनी क्षमताओं का विवरण देने वाला एक खंड भरना होगा। इसमें छात्रों की उपलब्धियों की रूपरेखा तैयार करने और कौशल के बारे में पूरी जानकारी होगी।रिपोर्ट कार्ड में कई खंड शामिल हैं, जैसे समय प्रबंधन, पैसा प्रबंधन स्कूल के बाद की योजना और अन्य जीवन कौशल जैसे मापदंडों पर खुद का मूल्यांकन करेंगे। स्कूल के बाद की योजनाएं खंड में छात्रों को अपने जीवन के अगले बड़े कदम के बारे में सोचने-बात करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि नए रिपोर्ट कार्ड में स्टूडेंट, टीचर्स, अभिभावक और साथ पढ़ाई करने वाले बच्चों का फीडबैक भी शामिल किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed