फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Removal of encroachment on hospital

अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटा

Thu, 30 Mar 2017 11:58 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Removal of encroachment on hospital
अतिक्रमण हटा - फोटो : अमर उजाला
 शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते रास्ता  चलना मुश्किल हो गया है। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर प्रशासन का एक माह का तेवर तल्ख है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर प्रशासनिक टीम मय दल-बल सड़क पर उतरी। अबकी उसका डंडा रोडवेज से अस्पताल रोड पर चला। 
विज्ञापन

दोपहर बाद टीम रोडवेज से आगे बढ़ी। यहां कोतवाली के निकट रसूखदार व्यवसायियों ने अपना सारा सामान सड़क पर ही एकत्रित कर रखा था। टीम को देखते ही यह लोग हर बार की तरह इसे हटवाने की बात कहने लगे, मगर प्रशासन ने उनकी एक न सुनीं। इसके बाद पटरी पर रखे भारी भरकम कृषि यंत्र, सरिया व अन्य लोहे के सामानों को जेसीबी से हटवा दिया। दो घंटे तक चले अभियान में पूरी पटरी खाली करा दी गई। 
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व एएसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने  किया। ईओ नगर पालिका डॉ. आरपी श्रीवास्तव, कोतवाल कपिल मुनि सिंह  सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed