फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief to 3.50 lakh population

Basti News: 3.50 लाख आबादी को राहत, सीएचसी पर पहुंची डिजिटल एक्स-रे मशीन

Mon, 01 Apr 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Relief to 3.50 lakh population
- 18 लाख की लागत से स्थापित की जा रही मशीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे तहसील क्षेत्र के करीब 3.50 लाख आबादी को राहत मिलेगी। डिजिटल एक्स-रे मशीन सीएचसी पर पहुंच चुकी है। मशीन स्थापित करने के लिए डार्क रूम को तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि तहसील क्षेत्र में भानपुर व सल्टौआ गोपालपुर में स्थापित सीएचसी मरीजों की इलाज मुहैया करा रही है। लेकिन अभी तक किसी सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे सुविधा नहीं मिल रही थी। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा था। लंबे समय से सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

अब चिकित्सा विभाग ने मशीन स्थापित कराने का निर्णय लिया है। इससे मरीजों को कम लागत में जांच कराने में आसानी होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बढि़या इलाज मिल पाएगा। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि मशीन को स्थापित कराने के लिए अस्पताल में ड्राक रुम को व्यवस्थित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। डिजिटल एक्स-रे सुविधा होने के बाद मार्ग दुर्घटना में घायल होकर आने वालों की जांच में आसानी होगी। क्षेत्र के मरीजों को डिजिटल एक्स रे कराने अब जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना होगा। मशीन के संचालन के लिए एक्सरे तकनीशियन पहले से ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed