{"_id":"69581b8568cd5ff8f80a0d40","slug":"relief-from-the-sunshine-in-the-morning-but-the-cold-in-the-evening-tormented-basti-news-c-207-1-bst1006-150532-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुबह खिली धूप से राहत, शाम को कड़ाके की ठंड ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुबह खिली धूप से राहत, शाम को कड़ाके की ठंड ने सताया
विज्ञापन
दिन में धूप निकलने के बाद गांधीनगर में बढ़ी चहल- पहल।
बस्ती। मौसम का रूख अब बदल रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है तो दिन में निकली धूप से राहत मिलने लगी है। लगातार दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे के बाद कोहरे की छटा छंटी। सूरज निकलने के साथ गुनगुनी धूप हुई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने से सड़क, बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही रात आठ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को 16 डिग्री पर दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 7 से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंचा है। शाम ढलने के बाद ठंड बढ़ रही है। पारा लुढ़कने के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा भी पड़ रहा है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत भी मिल रही है। सड़क, बाजार में दो दिनों से चहल-पहल बढ़ी हुई है।
शाम को जैसे ही मौसम का रूख बदल रहा है लोग अपना काम जल्दी निपटाने के साथ घर पहुंच रहे हैं। रात आठ बजे तक घना कोहरा छा रहा है। पछुआ हवाओं का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोहरे में दृश्यता न के बराबर होने के नाते भारी वाहनों को हाईवे के किनारे ढाबे पर खड़ी कर दे रहे हैं। कानपुर के ट्रक चालक धर्मेंद्र ने बताया कि रात नौ बजे के बाद कोहरे से कुछ दिख नहीं रहा है। कोहरे में गाड़ी चलाते समय हादसे का अंदेशा रहता है इसलिए गाड़ी सड़क के किनारे किसी ढाबे पर खड़ी करनी पड़ रही है।