Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief for those heading home for the festive season: Bandra-Gorakhpur 'Puja Special' train to run starting today

Basti News: त्योहार पर घर लौटने वालों को राहत, आज से चलेगी बांद्रा-गोरखपुर पूजा स्पेशल

Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Relief for those heading home for the festive season: Bandra-Gorakhpur 'Puja Special' train to run starting today
बस्ती। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के बीच ट्रेनों में कंफर्म सीटों का संकट बना हुआ है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हरियाणा समेत महानगरों से पूर्वांचल आने वाली नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक नवंबर से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक से आठ नवंबर तक दो फेरों में संचालित होगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 5:18 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद होते हुए सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 09084 दो नवंबर को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। खलीलाबाद होते हुए रात 12:20 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल के रास्ते बांद्रा टर्मिनस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 21 अक्तूबर से ट्रेन संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल समेत कई अन्य विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब और हरियाणा से लौटने वाले यात्रियों को वेटिंग टिकट के सहारे यात्रा करने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।

दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी

ट्रेनों में सीटों की कमी और त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बस्ती डिपो की ओर से दीपावली और छठ पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन करने की तैयारी है, ताकि महानगरों से लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

मौसम की मार, कई ट्रेनें घंटों लेट

शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। इससे त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। रेलवे की समय सारिणी के अनुसार, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल आठ घंटे, गोरखपुर-हड़पसर पांच घंटे 30 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल आठ घंटे और अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर डेढ़ घंटे की देरी से चली। कटिहार स्पेशल 14 घंटे 30 मिनट और जननायक एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन-तीन घंटे, हड़पसर-गोरखपुर स्पेशल सात घंटे और गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से संचालित हुई।



दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक नवंबर से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल भी चलाई जाएगी।
सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed