फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relatives met DIG to arrest the accused

Basti News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी से मिले रिश्तेदार

Thu, 26 Dec 2024 07:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Dec 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Relatives met DIG to arrest the accused
मां-बेटी हत्याकांड : विवेचक को आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के सेंठा गांव में मां-बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डरे-सहमे रिश्तेदार बुधवार को डीआईजी के पास फरियाद लेकर पहुंचे। बेटी और केस की पैरवीकार सरिता दुबे, उसके पति बबलू दुबे, जेठ राजेश दुबे सहित कई रिश्तेदारों ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
रिता देवी ने डीआईजी को बताया कि चार दिसंबर को मां गोदावरी देवी और बहन सौम्या की हत्या कर शव को कमरे में बंद कर जला दिया था। मामले में सात नामजद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। मगर, अब तक सिर्फ दो महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है। हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर सहित पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस घटना के 21 दिन बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। आरोपियों से परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। केस के विवेचक निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed