फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Regularly Tamprature increase

लगातार बढ़ रहा तापमान,ढाल बनी पुरवाई

Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Regularly Tamprature increase
लगातार बढ़ रहा तापमान, ढाल बनी पुरवाई
विज्ञापन

बस्ती। मौसम ने इन दिनों गर्मी का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है। मौसम का मिजाज यही रहा तो फरवरी बीतने तक बस्ती का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। संकेत ऐसे हैं कि इस बार गर्मी का आगाज जल्द होगा। हालांकि, इस बीच पिछले दो दिन से चल रही तेज पुरवाई ने एक तरह से तापमान के ऊपर अंकुश लगा रखा है।
बुधवार व बृहस्पतिवार को दिन में कुछ देर के लिए बादल भी दिखे। लेकिन, मौसम विभाग की तरफ से फिल्हाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की जा रही है। हालांकि एक सप्ताह बाद आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। वहीं, न्यूनतम तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके कारण रात में अभी रजाई-कंबल की जरूरत पड़ रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसका प्रभाव रविवार तक रहने का अनुमान है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा से फसलों को नुकसान
फिलहाल किसान हल्की बारिश तो चाहते हैं। लेकिन, हवा उनकी फसलों के लिए खतरनाक है। बनकटी के किसान अमरजीत चौधरी कहते हैं कि चूंकि अगेती गेहूं, सरसों-राई की फसल में बालियां लगने लगी हैं ऐसे में तेज हवा उन्हें गिरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed