फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Registration started for recruitment of firefighters

Basti News: अग्निवीरों की भर्ती को शुरू हुआ पंजीकरण

Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Registration started for recruitment of firefighters
बस्ती। भर्ती कार्यालय अमेठी की ओर से अग्निवीरों की भर्ती के लि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम कमलेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में बताया कि 13 फरवरी से 22 मार्च तक इच्छुक युवा वर्ग विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण लिंक पर कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निशुल्क एवं कंप्यूटराइज हैं। अमेठी से आए सहायक भर्ती अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, हाईस्कूूल/समकक्ष अंकपत्र, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति, फोटोग्राफ की स्कैंड कॉपी, हस्ताक्षर की स्कैंड कॉपी एवं वर्तमान की ई-मेल आईडी आवश्यक है। इस मौके पर सीआरओ संजीव ओझा, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, आशुतोष तिवारी, पीडी राजेश कुमार झा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed