फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Basti, Registration of Care Multispeciality Hospital canceled

Basti News: केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त, कैली के चिकित्सक को नोटिस- वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 18 Aug 2024 02:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

आपत्तिजनक स्थिति में ड्रेसिंग करते हुए महिला का वीडियो वायरल होने के मामले में केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति जांच टीम के नोडल अधिकारी ने दे दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात चिकित्सक एवं अस्पताल के संचालक डॉ. संजय गौतम को भी निजी प्रैक्टिस करने के मामले में नोटिस दिया गया है।
 

विज्ञापन
In Basti, Registration of Care Multispeciality Hospital canceled
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपत्तिजनक स्थिति में ड्रेसिंग करते हुए महिला का वीडियो वायरल होने के मामले में केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति जांच टीम के नोडल अधिकारी ने दे दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात चिकित्सक एवं अस्पताल के संचालक डॉ. संजय गौतम को भी निजी प्रैक्टिस करने के मामले में नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच शुरू करा दी थी। इस मामाले में हरदिया के पास स्थित केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में ड्रेसिंग करते समय एक महिला के वीडियो बनाए जाने की तस्दीक हुई। इसी के बाद संबंधित अस्पताल को सील कर छानबीन शुरू कर दी गई। पता चला अस्पताल के संचालक डॉ. संजय गौतम ओपेक चिकित्सालय कैली में ईएनटी विभाग में तैनात है।
विज्ञापन


जांच टीम के नोडल अफसर डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अस्पताल के पंजीयन में उल्लिखित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ के बाबत स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी है। इसके अलावा वायरल वीडियो में महिला की ड्रेसिंग करने वाले युवक के बारे में भी कुछ पता नहीं चला है और न ही वीडियो बनाने वाला युवक सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक डॉ. गाैतम दोनों से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। नोडल अफसर ने बताया कि संचालक डॉ. गौतम ने बताया कि छह महीने पहले का यह वीडियो है। अब संबंधित कर्मचारी उनके यहां काम नहीं करता है। फिलहाल संबंधित अस्पताल के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। विभाग की तरफ से पुलिस की मदद ली लाएगी। संचालक के तरफ से भी पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात कहीं जा रही है।

घिर गए चिकित्सक, नहीं दे पा रहे जवाब
ओपेक चिकित्सालय कैली के ईएनटी विभाग में तैनात डॉ. संजय गौतम आरोपों से घिर गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में आने के बाद निजी प्रैक्टिस करने के मामले में नोटिस दी है। तीन दिन के भीतर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


नोटिस में उन पर रोगियों को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रेरित करने और खुद प्रैक्टिस करने का उल्लेख किया गया है। जिससे मेडिकल काॅलेज की छवि धूमिल होनी बताई जा रही है। आरोपी चिकित्सक डॉ. संजय से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने उनके अस्पताल से संबंधित सभी विवरण सीएमओ और डीएम के पास उपलब्ध है। इसके अलावा हम कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed