फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Registration of 80 private hospitals and clinics will expire by April 30.

Basti News: 30 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा 80 निजी अस्पताल और क्लीनिक का पंजीकरण

Sun, 26 Apr 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Registration of 80 private hospitals and clinics will expire by April 30.
बस्ती। जिले में संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथालॉजी व एक्सरे सेंटर का पंजीयन 30 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा। संचालकों को नवीनीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तय समय में ऑनलाइन आवेदन करके हार्ड कापी सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किए तो ऐसे अस्पतालों पर सख्ती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार फायर व प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। बिना इसके नवीनीकरण या फिर नए पंजीयन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। समय सीमा के अंदर पंजीयन व नवीनीकरण न कराने वाले अस्पताल व क्लीनिक पर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कुल 325 निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम व एक्स-रे सेंटर पंजीकृत हैं। इसमें से 80 ऐसे हैं, जिनका पंजीयन 30 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा के अंदर नवीनीकरण न कराने पर अवैध संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। आवेदन करते समय फायर व प्रदूषण की एनओसी जरूरी है। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि जिस चिकित्सक की डिग्री लगाई गई है उस डिग्री पर पहले से कोई पंजीकरण है या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भौतिक सत्यापन करेगी टीम
ऑनलाइन आवेदन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम निजी अस्पतालों, क्लीनिक व एक्सरे सेंटर का भौतिक सत्यापन करेगी। इस दौरान टीम आपातकालीन निकासी, पार्किंग, फायर फाइटिंग सहित अन्य मानकों को देखेगी।अगर इनमें से एक भी कमी पाई गई तो पंजीयन या नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।


कोट
30 अप्रैल तक जिन निजी अस्पतालों व क्लीनिक का पंजीयन खत्म हो रहा है, उन्हें समय से नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है।अगर समय सीमा के अंदर नवीनीकरण नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. राजीव निगम, सीएमओ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed