फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RED on Shop and Daba- toke Sample

ढाबे पर खाने का नमूना जांच को भेजा

Tue, 10 May 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
RED on Shop and Daba- toke Sample
ढाबे पर एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा
विज्ञापन

बस्ती। उप जिलाधिकारी सदर सूरज ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित एक ढाबे पर छापा मारा। यहां से टीम ने खाने नमूना एकत्र किया और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। वहीं, हड़िया चौराहा एक फैक्ट्री से अफलातून मिठाई व खोवा का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है।
एसडीएम ने बताया कि आठ मई की रात एक शख्स ने यह शिकायत की थी कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास ढाबा पर खाना खाने के बाद कुछ लोगों को उल्टी हो रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें ग्राहक ने बताया था कि दाल मखनी एवं मिक्स वेज खाने में खराब है। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में हड़िया चौराहा स्थित एक दुकान से अफलातून व खोवा का नमूना लिया गया। मौके पर मिले राहुल कुमार सोनकर निवासी सुर्तीहट्टा, नई बाजार से यह नमूना एकत्र किया गया। मौके पर 60 किलोग्राम खोवा तथा 90 किलोग्राम अफलातून अपमिश्रित होने के संदेह के आधार पर जब्त कर विनष्ट किया गया। यहां से संकलित नमूनों को भी राजकीय खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनन्जय सिंह, गीता त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed