{"_id":"65e622319f42e7be9c068ee4","slug":"recovery-will-be-made-from-those-who-do-not-construct-houses-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112444-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धन लेकर आवास का निर्माण न कराने वालों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धन लेकर आवास का निर्माण न कराने वालों से होगी रिकवरी
Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागर में हुई बोर्ड की बैठक
- पीएम स्वनिधि योजना में आवेदन कर सकते हैं रेहड़ी व्यवसायी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को अध्यक्ष उर्मिला देवी के नेतृत्व में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने आवास योजना के लाभार्थियों को दूसरी व किस्त जारी करने व राशन कार्ड में नए नाम जोड़ने की मांग किया। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि तमाम लाभार्थियों ने आवास योजना में धनराशि प्राप्त कर लिया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थियों से धनराशि की रिकवरी की तैयारी की जा रही है।
इस पर सभासदों ने आवास योजना के तहत लंबित दूसरी व तीसरी किस्तों को भुगतान कराने की मांग की। गांधीनगर वार्ड की सभासद शबनम बानो ने बोर्ड को अवगत कराया कि राशन कार्ड में नए सदस्याें का नाम नहीं जुड़ रहा है, तमाम लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड भी नहीं बनाया गया। इस पर ईओ ने बताया कि गांधीनगर वार्ड के सजनाखोर में 86 के सापेक्ष 52 व चंद्रनगर वार्ड के मथौली में 199 के सापेक्ष 114, अंबेडकर नगर वार्ड के बांसापार में 68 के सापेक्ष 27 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा चुका है। शेष पात्रों का कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर मिलने पर प्रमाण पत्र जारी करने में आसानी होती है। समयावधि बीतने पर एसडीएम के आदेश पर ही प्रमाण पत्र जारी हो पाते हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला, गुमटी व फुटपाथ व्यवसायियों को 10 हजार रुपये का ऋण दिलाया जा चुका है। अन्य जरूरतमंद व्यवसायी भी नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। मौके पर सभासद बाबूराम चौधरी, दिनेश चौधरी, शबनम बानो, मोहम्मद हफीज, ऋषिराज मुनि, नवीन पाल, कौशल चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, बंटी पांडेय, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।