फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Records of two PRD jawans found to be fake, FIR lodged

Basti News: पीआरडी के दो जवानों के अभिलेख मिले फर्जी, प्राथमिकी

Fri, 05 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Records of two PRD jawans found to be fake, FIR lodged
बस्ती। जिले में तैनात दो पीआरडी जवानों को स्थायीकरण के लिए न्यायालय की शरण लेना भारी पड़ गया। प्रमाणपत्रों की जांच में दोनों के अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग में कार्यरत पीआरडी जवानों का विभागीय अनुमोदन किया जा रहा था। किसी कारणवश सलेमपुर कुंवर निवासी सुरेश कुमार और सिरसिहवा थाना परसरामपुर निवासी केदारनाथ का अनुमोदन नहीं हो सका। विभागीय स्तर पर प्रयासों के बावजूद मामला हल नहीं होने पर दोनों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने प्रकरण का निस्तारण करते हुए दोनों को कार्य पर रखने का निर्देश दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई। जांच में सुरेश कुमार और केदारनाथ के अंकपत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed