{"_id":"69cabf6e9bf9200ded0a9136","slug":"record-the-statement-of-the-doctor-and-the-staff-nurse-basti-news-c-207-1-bst1005-155872-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिकित्सक और स्टाफ नर्स का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिकित्सक और स्टाफ नर्स का बयान दर्ज
Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
नवजात मौत प्रकरण : विक्रमजोत सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ, एंबुलेंस चालक और ईएमटी का भी बयान
बस्ती। सीएचसी विक्रमजोत में नवजात की मौत मामले में सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह प्रकरण की जांच करने पहुंचे। चिकित्सक के साथ ही स्टाफ नर्स का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही डिलेवरी व नवजात के रेफर का समय देखा गया। 102 एंबुलेंस चालक और ईएमटी का भी बयान लिया गया। वहीं, बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि, विक्रमजोत सीएचसी पर 14 मार्च को प्रसव पीड़ा होने पर साधना को भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसका सामान्य प्रसव कराया गया। नवजात की हालत गंभीर होने की बात कहकर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 102 एंबुलेंस से नवजात को अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रसूता के परिजन ने डीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि सीएचसी स्तर पर लापरवाही बरती गई है। इसकी वजह से नवजात की मौत हो गई।
डीएम ने सीएमओ को प्रकरण की जांच कराने के लिए निर्देशित किया है। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह को जांच सौंंपी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर नवजात के जन्म व रेफर होने के समय को देखा गया। अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच रिपोर्ट की जांच की। जिस एंबुलेंस से नवजात को अस्पताल ले जाया गया था, उसके चालक और ईएमटी का भी बयान लिया गया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शिकायतकर्ता को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है। जांच में यह देखना है कि रेफर के समय बच्चा जिंदा था या मृत। प्रसूता की जांच रिपोर्ट का भी जांच की जा रही है। अल्ट्रासाउंड की पुरानी रिपोर्ट मिली है। जल्द ही प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।