फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Real brother went missing from home, there was chaos for seven hours

Basti News: घर से लापता हुए सगे भाई, सात घंटे रही अफरा-तफरी

Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Real brother went missing from home, there was chaos for seven hours
बिना बताए मामा के घर जाने के लिए निकले थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर के दो सगे भाई मंगलवार की दोपहर साइकिल लेकर अचानक लापता हो गए। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चे घर से 30 किमी दूर टिनिच के बेलवरिया गांव के पास सात घंटे बाद मिले।
मानपुर गांव के वरुण त्रिपाठी ने बताया कि आठ वर्षीय बेटा वंशराज त्रिपाठी उर्फ संगम और छह वर्षीय बेटा नमन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से लाल रंग की साइकिल लेकर खेलने के लिए कहकर निकले। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। गांव के रहने वाले अधिवक्ता इंद्रदेव त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी आदि के साथ पिता वरुण भी खोजने निकले।
विज्ञापन

रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के जरिये खोजबीन करने लगे। शाम छह बजे तक सब लोग परेशान रहे, तभी बड़े बेटे का फोन आया कि वे दोनों मामा के यहां सोनहा क्षेत्र के आमा शुक्ल गांव जा रहे थे। रास्ता में भटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed