फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ravindra of workshop branch, Satyadev of station branch became president.

Basti News: कार्यशाला शाखा के रविंद्र, स्टेशन शाखा के सत्यदेव बने अध्यक्ष

Sat, 04 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ravindra of workshop branch, Satyadev of station branch became president.
उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ का चुनाव निर्वाचित पदा​धिकारियों का माला पहनाकर किया स्वागत।
रोडवेज परिसर में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बस्ती डिपो कार्यशाला शाखा व स्टेशन शाखा का चुनाव शुक्रवार को रोडवेज बस्ती डिपो के परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। चुनाव में कार्यशाला शाखा के रविंद्र कुमार चौधरी और स्टेशन शाखा के सत्यदेव मिश्र अध्यक्ष चुने गए। चुनाव से पूर्व पदाधिकारी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों व समस्याओं पर चर्चा की और उसके निराकरण के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प लिया। कार्यशाला शाखा व स्टेशन शाखा का चुनाव अधिकारी धनंजय मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यशाला शाखा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष प्रेम नारायण, मंत्री उमेश चंद्र चौधरी, संगठन मंत्री राजकुमार, संयुक्त मंत्री रामनरेश, संयुक्त मंत्री बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष शेषमणि यादव, लेखा परीक्षक संजय शुक्ला, कार्यालय मंत्री वेद प्रकाश, प्रचार मंत्री नरसिंह कुमार, क्षेत्रीय सदस्य विनोद कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रेश, कमलेश चौधरी, राजेश्वरी यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, आज्ञाराम आदि चुने गए।

वहीं स्टेशन शाखा में संरक्षक श्रीराम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित पटेल, उपाध्यक्ष विपिन कुमार शुक्ला, मंत्री राघवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री रामगोपाल चौधरी, संयुक्त मंत्री सत्य प्रकाश दुबे, संयुक्त मंत्री आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश, लेखा परीक्षक अक्षय कुमार गौतम, कार्यालय मंत्री बलवंत चौधरी, प्रचार मंत्री बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य प्रेम शंकर पांडेय, उमेश चंद्र मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार पांडे, शंभू प्रसाद, भारत लाल पाल, रामचंद्र, विजय शंकर, जयप्रकाश शुक्ला, दिनेश तिवारी, रामनयन, विनोद कुमार सिंह, गंगा प्रसाद चुने गए है। वहीं चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया और शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed