Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ravi and Ankush's team wins volleyball

Basti News: वॉलीबाल में रवि व अंकुश की टीम विजेता

Tue, 30 Sep 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ravi and Ankush's team wins volleyball
पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कालेज कप्तानगंज में खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ते बच्चे।(स - फोटो : एचबीटीयू
कप्तानगंज (बस्ती)। पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। वॉलीबाल में रवि निषाद व अंकुश चौधरी की टीम विजेता, अंश पाठक की टीम उपविजेता रही। खो-खो में बेबी गुप्ता की टीम ने बाजी मारी, वर्षा शुक्ला की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में आदर्श यादव प्रथम, अवधेश तिवारी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में ज्यातिकमा प्रथम और पूजा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सपा नेता रन बहादुर यादव और भाजपा नेता अनिल उपाध्याय का स्वागत प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने फूलमालाओं से किया। ई. वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं। वहीं, मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खेल हमारे देश की पहचान हैं। कार्यक्रम के संचालन में मेरा युवा भारत के ओमप्रकाश मिश्र, अरुण कुमार और विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed