Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rations and gas cylinders stolen from school; FIR registered

Basti News: स्कूल से राशन और गैस सिलिंडर चोरी, प्राथमिकी

Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rations and gas cylinders stolen from school; FIR registered
बस्ती। रुधौली पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय कथकपुरवा से मध्याह्न भोजन का राशन और गैस सिलिंडर चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार चौधरी ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को गांव के पप्पू उर्फ एजाज अहमद और मो. तुफेल सुबह टहलने निकले थे। उन्हें विद्यालय में किसी के होने की आहट मिली। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को साइकिल पर विद्यालय की कुंडी तोड़कर गैस सिलिंडर और 20 किलोग्राम चावल ले जाते देखा। पूछने पर उसने अपना नाम महेंद्र विश्वकर्मा निवासी भटौली, थाना बेलहर कला, जनपद संतकबीर नगर बताया। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने जानकारी दी कि आरोपी महेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

पराली से 20 बीघा गन्ना राख्, प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। पैकोलिया के वेलघाट पुरवा में गन्ने की फसल में आग लगने का मामला सामने आया है। रामतीरथ वर्मा ने तहरीर देकर बताया। पड़ोसी चंद्रभान वर्मा ने अपने खेत में पराली जलाई। तेज हवा से चिंगारी उनके खेत में गिरी। इससे रामतीरथ वर्मा का ढाई बीघा गन्ना जला। भगीरथी वर्मा का छह बीघा, रामसभा वर्मा का ढाई बीघा और विजय बहादुर का दो बीघा गन्ना भी खाक हुआ। जितेंद्र का तीन बीघा, शिवप्रसाद वर्मा का दो बीघा और गंगाजली का दो बीघा गन्ना भी जला। कुल लगभग 20 बीघा गन्ने की फसल का नुकसान हुआ। पीड़ितों ने चंद्रभान से पूछताछ की तो उसने गाली दी और जानमाल की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष पैकोलिया मोतीचंद ने बताया, आरोपी चंद्रभान वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू हुई है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा निवासी अनूप अग्रवाल उर्फ लिखित (22) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके किशोरी को भी ढूंढ लिया है। उसके बयान एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करके उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed