{"_id":"6b0350f1d5fd136d350402e1","slug":"preparations-for-kartik-purnima-bath-begin-at-barahchattar-dham-and-majha-khurd-ghat-basti-news-c-207-1-bst1005-172419-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारहछत्तर धाम और माझा खुर्द घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारहछत्तर धाम और माझा खुर्द घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग स्थित सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, बहादुरपुर चौकी प्रभारी तेज प्रताप सिंह और माझा खुर्द चौकी प्रभारी राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। थाना प्रभारी ने घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाव और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती कराने के निर्देश दिए। साथ ही नदी में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने को कहा। पुलिस ने संबंधित चौकी प्रभारी को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद
मेले की तैयारियों का लिया जायजा
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के बारहछत्तर धाम में रविवार को गौर थानाध्यक्ष अतुल अंजन ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। परिसर में रह रहे साधु-संतों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मेले की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही परिसर और घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ से चर्चा की। बारहछत्तर धाम में चैत्र और कार्तिक पूर्णिमा पर वर्ष में दो बार मेला लगता है। इसमें स्थानीय दुकानदारों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां स्नान-दान करने के साथ अपनी मनोकामना पूरी होने पर भंडारे का आयोजन भी करते हैं। मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए परिसर की साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है। संवाद