Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy vehicles will not be allowed to head towards Ayodhya from the highway starting at 8 AM.

Basti News: सुबह आठ बजे से हाईवे से अयोध्या की तरफ नहीं जाएंगे भारी वाहन

Mon, 23 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be allowed to head towards Ayodhya from the highway starting at 8 AM.
बस्ती। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर बस्ती प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बस्ती से अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 24 नवंबर को मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। भारी माल वाहकों को बस्ती से आगे अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। फुटहिया चौराहे से इन वाहनों को कलवारी-टांडा मार्ग की तरफ इन वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फुटहिया चौराहे पर हाईवे के बस्ती-अयोध्या लेन को भारी माल वाहकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस रास्ते केवल सवारी गाड़ियां या कार, बाइक ही अयोध्या की तरफ जाने दी जाएगी। यहां बैरिकेडिंग के साथ फोर्स तैनात की जाएगी। सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज, गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को यहीं से डायवर्ट कर कलवारी- टांडा के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी श्यामकांत ने बताया कि अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत दो दिन के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसमें गोंडा और गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले की पुलिस से भी समन्वय बनाया गया है। जनपद बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को अयोध्या सीमा लोलपुर से नवाबगंज गोंडा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं गोंडा की ओर नवाबगंज के रास्ते आने वाले वाहनों को लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जबकि जनपद गोरखपुर एनएच -27 से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। 24 नवंबर को अयोध्या में स्थिति सामान्य होने पर डायवर्जन में सहूलियत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छोटी यात्री गाड़ियों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन यात्रा के दौरान इन वाहन चालकों को भी काफी सावधानी से गाड़ी चलानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed