{"_id":"6b035016b59a6f5b7805c4e9","slug":"blood-donated-on-mulayam-singh-yadavs-birth-anniversary-basti-news-c-207-1-bst1005-172441-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर किया रक्तदान
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रक्तदान करते सदर विधायक महें
बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र यादव के संयोजन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। 100 से अधिक समाजवादियों ने रक्तदान कर नेताजी को याद किया।
महेंद्रनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज थे। उनके विचारों और अधूरे सपनों को पूरा करना सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है। प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने युवाओं से नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, पूर्व मंत्री रामकरन आर्य, राजकपूर यादव, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिंडारी, मो. सलीम, गीता भारती, समीर चौधरी, अरविंद यादव, राजेंद्र चौधरी, इंद्रावती शुक्ल और लक्ष्मण चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने भी नेताजी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद