फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rapid changes are taking place in the state

सूबे में तेजी से हो रहा बदलाव, सेवाओं में तकनीक का प्रयोग बढ़ा : मुख्य सचिव

Mon, 12 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rapid changes are taking place in the state
आयुक्त सभागार में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मंडलीय अ​धिकारियों के साथ बैठक किया।
प्रत्येक जनपद में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (ट्रिपल सी) होगा सक्रिय
विज्ञापन

बखिरा झील में मखाना और सिंघाड़ा की खेती पर मुख्य सचिव ने दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के रविवार को आयुक्त सभागार में मंडल भर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सूबे में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। सेवाओं में तकनीक का प्रयोग बढ़ा है। इससे आम लोगों के जीवन में सुधार देखने को मिल रहा है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नसीहत दी कि वह पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कर्तव्यों का पालन करें, ताकि सेवा से हटने के बाद भी उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस हो। तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठ कर लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण सभी जनपदों में पहले से स्थापित एवं नए उद्यमियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमओयू पर साइन करने वाले सभी उद्यमी इसमें शामिल हो। प्रदेश में औद्योगिक वातावरण तैयार हुआ है और हम निश्चित रूप से एक विलियन डॉलर की इकोनॉमी तैयार करने में सफल होंगे। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि बस्ती परिक्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों में कमी आई है। पुलिस विभाग में भी तकनीक का प्रयोग बढ़ा है। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से खुलासा होने वाले अपराधों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाई जाए। इससे अपराध नियंत्रण में सुविधा होगी। खेती-किसानी में भी डिजिटल प्रयोग बढ़ा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रत्येक सीजन में कराया जा रहा है। आने वाले समय में किसानों को सभी सुविधाएं एवं सूचनाएं डिजिटल प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक जनपद में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (ट्रिपल सी) को सक्रिय करने के निर्देश दिए। इससे अपराध व भीड़ नियंत्रण, कार्यालय के क्रियाकलाप का प्रभावी अनुश्रवण तथा लाभार्थीपरक योजनाओं एवं शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक प्राप्त करने में सुविधा होगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर नियमित रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। डीएम, एसपी एवं विभागीय अधिकारी ग्राउंड लेवल पर इसका लाभ आमजन को दिलाना सुनिश्चित करें। इस मंडल में कृषि उद्यान, मत्स्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसे विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कराकर भेजी जाए। निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अराजकतत्वों को माहौल बिगाड़ने का अवसर न दिया जाए। निरोधात्मक कार्रवाई करना शुरू कर दें। विकास योजनाओं के संचालन के लिए सभी जिलों को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सभी गोशालों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें जिले के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। संतकबीरनगर जिले के बखिरा झील में सिंघाड़ा और मखाना की खेती पर भी जोर दिया।
...
गजेटियर का किया लोकार्पण
मुख्य सचिव ने बस्ती जनपद के गजेटियर का लोकार्पण किया। उन्होंने आयुक्त परिसर में रुद्राक्ष तथा आम के पौधे रोपित किए। कहा कि गजेटियर को संरक्षित करने से हम अपने इतिहास एवं धरोहरों से हमेशा जुड़े रहेंगे।
..
अधिकारियों ने गिनाई उपलब्धियां, नए कार्यों के सौंपे प्रस्ताव
आयुक्त अखिलेश सिंह ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। उन्हें मंडल की भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा पौराणिक महत्व से अवगत कराया। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि कावड़ यात्रा के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। जनसुनवाई, आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में परिक्षेत्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मिशन शक्ति कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया है। परिक्षेत्र के 7000 प्वाइंट्स पर लगभग 23000 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। 27 वर्षों के बाद मूडघाट फायरिंग रेंज को पुलिस के लिए फिर से चालू किया गया है। डीएम बस्ती अंद्रा वामसी ने बताया कि मुकदमों के निस्तारण, 1185 ग्राम पंचायत में मत्स्य के साथ केले की खेती, 250 अमृत सरोवर, 14 लर्निंग लैब, अटल आवासीय विद्यालय, डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में लाभार्थियों को 13.60 करोड़ रुपये वितरित करने की उपलब्धि हासिल की गई है।

उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि एक नया जिला अस्पताल, नगर पालिका क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़क, स्वामित्व योजना में फार्म सात का जनरेशन, बस्ती विकास प्राधिकरण का शीड कैपिटल, केला टिशु लैब की स्थापना कराई जाए। डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बखिरा झील को इको फ्रेंडली पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला जेल में 100 गायों की गोशाला तैयार की जा रही है। उन्होंने जनपद में मेडिकल कॉलेज, चार नए थाने, कांटे को ब्लॉक बनाने तथा बंद कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की मांग की। डीएम सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल ने बताया कि जिले में केले के रेशे से डलिया तथा चप्पल बनाई जा रही है। गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट बनाना शुरू किया गया है। देश के 112 आकांक्षात्मक जिलों में सिद्धार्थनगर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए सात करोड़ रुपये का इनाम भी मिला है। इस मौके पर एसपी बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी, संतकबीर नगर के सत्यजीत गुप्ता, सिद्धार्थनगर की प्राची सिंह, सीडीओ जयदेव सीएस, जयेंद्र कुमार, संत कुमार, एडीएम कमलेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed