फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman accuses brother-in-law of molestation in basti

बस्ती: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दहेज न देने पर घर से निकालने की कही बात

Wed, 08 Dec 2021 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 PM IST
सार

महिला ने तहरीर देकर बताया कि ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारापीटा भी गया। इसके बाद गर्भपात करवाकर घर से बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of molestation in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई है। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग की। इस दौरान उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। पति व उसके परिवार के अन्य लोग मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। उन लोगों ने सभी स्त्रीधन अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति इम्तियाज अहमद, ससुर इश्तियाक अहमद, सास शहनाज बेगम, ननद शहजादी, सना, देवर रमजान खान उर्फ भकालू समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed