फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape case registerd

Basti News: नित्यक्रिया के लिए गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म,बेहोश छोड़कर

Wed, 23 Nov 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Rape case registerd
नित्यक्रिया के लिए गई युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बस्ती/सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में नित्यक्रिया के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवती को मारापीटा, जिस कारण वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई। एसपी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की टीम के साथ ही एसओजी व सर्विलांस की टीमों को भी लगाया गया है।
19 वर्षीय युवती के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पुरवे के निवासी आकाश और रविन्द्र पहुंच गए। दोनों उसे उठाकर अपने गांव के पास खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से वह बेहोश हो गई। मरा समझकर आरोपियों में से एक ने उसके ऊपर अपनी जैकेट डाल दी। युवती का मोबाइल फोन लेकर दोनों भाग गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद युवती को जब होश आया तो किसी तरह घर पहुंची। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वाल्टरगंज थाने में आरोपी आकाश व रविन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को इलाज व चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed